फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11707 युवाओं को मिला रोजगार, ऑफर लेटर पाकर खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांसद रोजगार मेले में मंगलवार को 11 हजार 707 युवाओं को रोजगार मिला। इनमें से 10 हजार को ऑफर लेटर दिया गया। कंपनियों से ऑफर लेटर मिलते ही युवाओं को चेहरे खिल उठे। मेले में सर्वाधिक वेतन पाने वाले अभ्यर्थी अभय कुमार उपाध्याय ने बतौर टीम लीडर तीन लाख 60 हजार रुपये सालाना और ध्रुव दुबे ने एचआर के पद पर तीन लाख सालाना के पैकेज पर ज्वाइनिंग की। 9 और 12 दिसंबर को आईटीआई करौंदी परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले में 318 कंपनियां आईं और 20 हजार 587 युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में सर्वाधिक रोजगार देने वाली नोएडा की कंपनी सनराइज प्लेसमेंट सर्विसेज प्र.लि. रही। इसमें 427 युवाओं को नौकरी मिली। दो कंपनियों क्वेस कॉर्प लि. ने तीन लाख 60 हजार रुपये सालाना और नेटैप्स बंगलौर ने तीन लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिन लोगों को मेले में चयन नहीं हुआ, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। कंपनियों से बात करके, इससे भी बड़े रोजगार मेले का आयोजन कर उनके स्किल के अनुसार उन्हें भी नौकरी दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि जिन लोगों का चयन नहीं हुआ है, उनका फीडबैक लेकर उनके स्किल के अनुसार उन्हें भी रोजगार दिलाए जाने का कार्य किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मेले में एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, विभिन्न कंपनियों सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें