फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-जीप में टक्कर, बाइक सवार बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा रेल ओवरब्रिज पर रविवार रात कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जा रही ओला कंपनी की इंडिगो कार का अगला पहिया अचानक निकल गया। इसके चलते कार अनियंत्रित होकर सामने से जनरेटर ट्राली लेकर आ रही जीप से जा टकराई। कार और जीप में टक्कर की वजह से जनरेटर ट्राली सड़क पर पलट गई। इस दौरान कार के पीछे चल रही बाइक पर सवार युवक और बच्ची सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना पाकर मंडुवाडीह पुलिस जब तक पहुंची, तब तक बाइक सवार और बच्ची अस्पताल के लिए निकल गए थे। वहीं, हादसे के कारण ओवरब्रिज पर वाहनोें की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार और जनरेटर ट्रॉली को सड़क से किनारे किया गया, तबजाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें