फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स की रोकथाम के लिए आगे आने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एशियन सहयोगी संस्था इंडिया के तत्वावधान में शनिवार को विश्व एड्स दिवस पर कैंट स्टेशन स्थित कुली विश्राम गृह पर एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीआरपी के विनोद सिंह व कुली महासंघ के अध्यक्ष केदार यादव रहे। अभियान के तहत लोगों को उत्साहित किया गया कि आज के समय में सभी व्यक्ति को एड्स होने के कारणों व बचावों के बारे में जानकारी जरूरी है। कार्यक्रम में इस दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। संस्था के समन्वयक यहुशाफत शाहपुरी ने कुलियों को जागरूक किया कि वर्तमान युग में एड्स सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। यह एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जिससे आक्रांत होने पर मरीज के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। यही कारण है कि विभिन्न प्रकार के रोगों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। इस अवसर पर संस्था की ओर से रिमझिम, अमित का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें