फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में मिला कीड़ा तो यात्री ने किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को मनीष मोदी नामक यात्री के खरीदे गए खाने में कीड़ा मिला। यात्री ने पहले तो दुकान के इंचार्ज से शिकायत की तो उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद वह एयरपोर्ट के स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की वहां भी उचित कार्रवाई न होने पर खाद्य पदार्थ में मिले कीड़े की फोटो नागरिक उड्डयन मंत्रालय सहित जिम्मेदार अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। यात्री के ट्वीट पर वाराणसी एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट से कोई जवाब नहीं दिया गया। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वाराणसी एयरपोर्ट को जांच करने के लिए निर्देशित किया तब जाकर स्थानीय अधिकारियों की तंद्रा टूटी। सूत्रों की मानें तो पहले भी इस दुकान से से दिए गए खाने में कीड़े पाए जाने की शिकायत मिल चुकी है। एयरपोर्ट निदेशक से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया पर उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें