फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी बर्खास्त रेलकर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले बर्खास्त रेलकर्मी को विजिलेंस की टीम ने पड़ाव चौराहे के समीप से गिरफ्तार कर लिया। वह गुरुवार को जौनपुर के एक व्यक्ति से अगली किस्त लेने पहुंचा था। चंदौली जिले के तेनुअट (सकलडीहा थाना) का रहने वाले रामजतन सक्सेना ने जौनपुर के सुभाष चंद्रा से नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये तीन किस्तों में लिया। सुभाष को ज्वाइनिंग लेटर से लेकर कई तरह के कागजात भी दिए। दो साल बीत जाने के बाद भी जब सुभाष को ज्वाइन नहीं कराया गया तो शक होने पर उसने रामजतन से मिले कागजात की जांच कराई। जांच में सारे कागजात फर्जी निकले। सुभाष ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। बताया कि रामजतन सक्सेना को पैसा देने के बहाने पड़ाव चौराहे के पास बुलाया है। सुभाष जब रामजतन को पैसा दे रहा था कि तभी विजिलेंस की टीम ने ठग को रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने बताया कि रामजतन, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में ट्रैकमैन के पद पर तैनात रहा है। कई लोगों से ठगी करने व इसकी लगातार शिकायतों पर उसे एक साल पहले बर्खास्त कर दिया गया।वह वहां से भाग निकला। पड़ाव के पास से वह गिरफ्तार किया गया। सिटी रेलवे स्टेशन पर कागजी कार्रवाई के बाद उसे मुगलसराय कोतवाली को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें