फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी की सूचना से हलाकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। गो तस्करी की झूठी सूचना पर मोढ़ चौकी की पुलिस सोमवार की रात हलाकान रही। सूर्या बालिका इंटर कॉलेज के पास पिकअप को रोककर जांच पड़ताल की तो दो गायें लदी मिलीं। पता चला कि पशुपालक उन्हें अपने घर जा रहा था। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे मवेशी सौंप दिया लेकिन लाइसेंस न होने पर वाहन का चालान कर दिया। सोमवार की रात में किसी ने भदोही कोतवाली प्रभारी को फोन किया कि सुरियावां की ओर से एक गाड़ी में दो गायें तस्करी के लिए जा रही हैं। कोतवाल ने इसकी जानकारी मोढ़ चौकी की पुलिस को दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज विनोद कुमार तिवारी ने सूर्या बालिका इंटर कॉलेज के पास गाड़ी को घेर लिया। गाड़ी में दो गायें और दो बछड़े मिले। पूछताछ में पशुपालक ने अपना नाम बाल किशन पाल निवासी पिपरी बताया। कहा कि वह चंद्रशेखर यादव पुत्र सोमनाथ यादव बनियापुर अभोली के पास से खरीदकर ले जा रहा हूं। दूध बेचने का धंधा करता हूं जिसके लिए खरीदा। सभी तथ्य देखने के बाद चौकी इंचार्ज ने ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर वाहन का चालान कर दिया जबकि मवेशी को पशुपालक को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें