फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध दी नहर, टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक में गुजरी बारीपुर-बहोरनपुर माइनर में अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिचाई के अभाव में फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। इससे डीघ के मठहां शुक्लान, नारेपार, मनोहरपुर, केवटाही, बारीपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ मनबढ़ लोग नहर को जहां-तहां बांध दे रहे हैं। विभागीय मिलीभगत से किसान चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे। जेई विपिन कुमार ने कहा कि नहर विभाग के कर्मचारी माइनर खुलवाने के लिए जाते हैं लेकिन किसान नहीं खोलने देते। ऐसे में उनसे विवाद से बचा जाता है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पुलिस के साथ जाकर ऐसे स्थानों से माइनर को खुलवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें