फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा (वाराणसी)। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों ने बुधवार को सरकार का विरोध किया। पूर्व में हुए आंदोलन में मृत शिक्षामित्रों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पिंडरा के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर स्थित हनुमानजी मंदिर के पास बुधवार को सामूहिक मुंडन कराया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने एक स्वर में सरकार को धोखेबाज व निकम्मी सरकार होने की बात कही। यहां शिक्षामित्र मुनिकेश सिंह, राकेश मिश्रा, दिनेश प्रसाद, विद्यासागर वर्मा, शोभनाथ वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विंध्यवासिनी विश्वकर्मा, धीरेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश, बच्चे लाल, संगीत कुमार त्यागी, बनारसी यादव , देवी प्रसाद, सत्य प्रकाश राय व विश्वजीत सिंह समेत अन्य शिक्षामित्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें