फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा दरबार से गंगाघाट तक के भवनों का होगा ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से मां गंगा का सीधे दर्शन कराने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए वीडीए करीब चार सौ मीटर की दूर तक आने वाले भवनों का ड्रोन सर्वे कराएगा। ड्रोन की मदद से गंगा के तटीय इलाकों की वीडियो लिए जाएंगे। इस योजना को साकार करने के लिए वीडीए ने166 भवनों को चिह्नित किया है। सर्वे के बाद इसका मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की ओर से हरिद्वार में हरी की पैड़ी की तर्ज पर विकसित किया जाना है। गंगा को बाबा विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचाने के लिए ललिता व मणिकर्णिका घाट तक पाथवे व टनल निर्माण बनाने की तैयारी की है। वीडीए सचिव विशाल सिंह ने बताया कि इस योजना पर जल्द काम शुरू होगा। दिल्ली की टीम से सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद भवन अधिग्रहण की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें