फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ घंटों में ही लौट गए नगर विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार की सुबह यहां आने के बाद कुछ ही घंटों वापस लखनऊ लौट गए। मंत्री के अचानक लौटने को लेकर पार्टी में दो तरह की चर्चाएं रहीं। पार्टी सूत्रों का कहना था कि निकाय चुनाव के मद्देनजर बैठक के लिए नगर विकास मंत्री यहां आए थे लेकिन उनके आने के बाद जब बैठक लखनऊ में होने की जानकारी मिली तो वे तत्काल वहां के लिए रवाना हो गए। वहीं, पार्टी में चर्चा यह भी थी कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर यहां पार्टी की ओर से भारत माता मंदिर से पटेल प्रतिमा चौराहे तक आयोजित रन फॉर यूनिटी में उन्हें शामिल होना था। लेकिन उनके आने से पहले ही आयोजकों ने दौड़ संपन्न करा दी। लिहाजा सर्किट हाउस पहुंचने के तत्काल बाद सुबह करीब नौ बजे मंत्री ट्रेन से वापस लखनऊ लौट गए। इसे लेकर उनकी नाराजगी की भी चर्चा रही। हालांकि भाजपा नेता डॉ. हरेंद्र राय का कहना था कि आचार संहिता के चलते रन फॉर यूनिटी में किसी मंत्री को नहीं बुलाया गया था। भाजपा मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज का कहना था कि आचार संहिता के चलते रन फॉर यूनिटी को बहुत भव्यता नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें