मुहम्मदाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों में स्वत्रंता दिवस मनाने के संबंध में जो दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उसके अनुसार नगर के मदरसों में स्वत्रंता दिवस धूमधाम के साथ मनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर में संचालित मदरसा फैजुलकुरान मुहम्मदाबाद, मदरसा अरबिया अंसारिया यूसुफपुर एवं मदरसा अनिसुल उलूम, मदरसा इस्लामिया मुहम्मदाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बच्चों को प्रशिक्षित किया गया है। मदरसा फैजुलकुरान के प्राधानाचार्य मौलाना मुहम्मद अनवर हुसैन सिददीकी ने बताया कि मदरसा में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने की सरकार के निर्देशों के अनुरूप तैयारी कर ली गई है। घ्वाजारोहण के बाद बच्चों द्वारा देशभक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शिक्षको द्वारा जंगे आजादी की लड़ाई के बारे में छात्रों को बताया जाएगा।