घोघा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शहरों को 24 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली देने का वादा हवा-हवाई साबित हो रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों में अधिकारियों की मनमानी रवैया के कारण बांसडीह नगर पंचायत को पूरे 24 घंटे में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जबकि बरसात का मौसम होने के कारण उमस भरी गर्मी झेलने के लिए लोग विवश हैं। उस पर बिजली कब आती है और कब चली जाती है किसी को पता नहीं है। ऊपर से किसानों को धान की रोपाई के लिए बिजली विभाग धोखा दे रहा है, किसान खेत में सिंचाई करने के लिए ट्यूबेल से पाइप बिछाकर बिजली आने का इंतजार करते-करते करते सुबह से शाम हो जा रही है, लेकिन बिजली का कोई अता पता नहीं है अगर आती भी है तो आधे या एक घंटे के अंदर फिर चली जाती है।