फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 115 किसानों को बताए वैज्ञानिक खेती व टिकाऊ सब्जी उत्पादन के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वाराणसी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने शनिवार को चिरईगांव विकास खंड की रैमला और सीवों ग्रामसभा में खेत बचाओ अभियान चलाया। इसमें 88 पुरुष और 27 महिलाओं सहित कुल 115 किसानों ने भाग लिया। उन्हें वैज्ञानिक खेती और टिकाऊ सब्जी उत्पादन के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद शाहिद ने किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग और जैविक खाद के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे खेती की लागत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। डॉ. स्वाति शर्मा ने प्राकृतिक खेती और खाद्य प्रसंस्करण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जैविक खादों के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन और विपणन से किसानों की आय बढ़ाने के उपाय भी सुझाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें