फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बने बारातियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूल्हे द्वारा दुल्हन को तमाचा मारने पर बंधक बनाये गये बारातियो को एसडीएम मड़ियाहूं ने दो थानो की पुलिस फोर्स के साथ पहुँच कर देर रात मुक्त कराया। जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को अचानक कई तमाचा जड़ने पर घरातियों ने बारातियो को पीटना शुरू किया तो बाराती बिना खाना खाये अपनी अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल भागे। उसके बाद घरातियों ने दूल्हे समेत परिजन व रिस्तेदारो को बंधक बना लिया था। रात में सूचना पर पहुँची 100 नम्बर और सर्किल की मड़ियाहूं व बरसठी थाने की पुलिस ने मामले में बिना कुछ किये वापस चली आयी। पुलिस की लापरवाही के कारण मंगलवार को बाराती दिनभर बंधक बने रहे। दूल्हे के भाई रघुबीर यादव ने इस घटना के बारे में एसपी शैलेष पाण्डेय को बताया।एसपी के निर्देश पर सक्त्रिस्य हुई दो थानों बरसठी,मड़ियाहूं की पुलिस फोर्स ने एसडीएम मड़ियाहूं के साथ पहुँचकर लड़की पक्ष से वार्ता कर 2 लाख रुपये तत्काल दिलवाकर देर रात मुक्त कराये।एसओ प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि लड़के का पिता लेखपाल है जिसके कारण एसडीएम ने किसी तरह मामला बातचीत कर हल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें