फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा(सोनभद्र)। स्थानीय तापीय परियोजना क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज चौराहा से सेक्टर चार होते हुए बैंक तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। उक्त सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग कॉलोनीवासियों ने परियोजना प्रशासन से किया है। उप्र बिजली कर्मचारी संघ के पशुपतिनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि पिछले लगभग दो वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत कर रही कार्यदायी संस्था की ओर से गड्ढों में बड़े-बड़े पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को और ज्यादा समस्या हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इलाहाबाद बैंक आने जाने वाले लोग भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। इस सड़क पर गुजरने वाले वाहनों से गिट्टी छिटक कर लगने से लोग चोटिल भी होते रहते हैं। बरसात होने पर इस सड़क से गुजरना और कष्टदाई हो जाता है। उन्होंने मांग किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, अन्यथा की स्थिति में यहां के रहवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें