सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम में शनिवार को खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स ट्रैक पर पंजीकृत 112 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कोच चंद्रभान यादव ने मासिक परफॉरमेंस टेस्ट लिया। इस बैट्री टेस्ट में पांच प्रकार का परीक्षण होता है। कोच ने बताया कि हर महीने खिलाड़ियों को यह टेस्ट देना होता है। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन की पिछले प्रदर्शन से तुलना की जाती है। इससे खेलने के दौरान खिलाड़ी द्वारा की जा रही गलतियों को परखकर ठीक किया जाता है। इसमें यह देखा जाता कि खिलाड़ी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रदर्शन में कितना सुधाार आया। इसमें बैट्री टेस्ट 100 मीटर, 800, शटल रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और मेडीसीन बॉल थ्रो कराई जाती है। संवाद