फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनयू क्लब के मैनेजर और स्टॉफ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। द प्रभु नारायण यूनियन क्लब वाराणसी के मैनेजर और कर्मचारियों ने रविवार को धरना दिया। उनका कहना था कि क्लब के एक सदस्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं और मैनेजर से मारपीट की तहरीर के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उनका आरोप है कि रविवार को कुछ अन्य सदस्यों ने धरना दे रहे कर्मचारियों से गाली गलौच और मारपीट की कोशिश की। इसकी सूचना क्लब के सचिव डा. रितेश जायसवाल ने धरना दे रहे लोगों को आश्वासन दिया कि अनुशासनहीनता करने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। क्लब के सचिव ने बताया कि क्लब के अध्यक्ष का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। मगर, लगातार यहां आकर अनुशासन तोड़ रहे हैं। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें