वाराणसी। बीएचयू परिसर में शनिवार की रात परिसर में स्वास्थ्य केंद्र के पास छेड़खानी के आरोप में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि डाफी काएक युवक परिसर में अपने एक सहयोगी के साथ घूम रहा था। इसी बीच वहां से कुछ छात्राएं गुजर रही थी, जिस पर युवकों ने छीटाकशी की। इस पर मौजूद कुछ छात्रों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने पहले मामला शांत कराया और कुछ देर बाद वहां पुलिस भी पहुंच गई। यहां से दोनों पक्षों को चीफ प्रॉक्टर आफिस लाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन अभी तक लंका थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।