फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता जनसुविधा केंद्रों पर जमा करें बिजली बिल : एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस ने शुक्रवार को कहा कि बिजली बिलों को जमा करने के लिए कई साधन दिए गए हैं। इनमें जनसुविधा केंद्र एक है। एमडी ने उपभोक्ताओं से कहा कि जनसुविधा केंद्र सरकार की इकाई है। इससे बिल जमा करना सुगम और सुरक्षित है। इन केंद्रों पर जमा किया गया पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। शहर में आईपी सिगरा, पीडीआर मॉल, गोदौलिया, सारनाथ के बिजली विभाग के खंड कार्यालय, कस्टमर केयर हाईड्रिल कालोनी, भिखारीपुर, विद्युत वितरण खंड मऊ के नगर क्षेत्र में, गोरखपुर में बिल जमा करने और डुप्लीकेट बिल प्राप्त करने के लिए मशीन लगाई गई है। जहां उपभोक्ता सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार की पूछताछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें