ज्ञानपुर/सुरियावां। मेजर ध्यानचंद की जयंती बुधवार को खेल दिवस के रूप म ें मनाई गई। जिसको लेकर जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर और मेढ़ी मैदान पर खेलकूद का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मूंसीलाटपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने खेलकूद का आगाज किया। उन्होंने आयोजन की सराहना की। उन्होंने खुद बल्लेबाजी कर अनुदेशकों औरडशिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद समेत अन्य खेलकूद हुए। गोला फेक में प्रभात कुमार प्रथम, मनोज उपाध्याय द्वितीय और अभिषेक दूबे तृतीय रहे। चक्का फेक में प्रभात यादव प्रथम, सूर्यकांत मौर्य द्वितीय और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में विशेश्वर गुप्ता प्रथम, मनोज यादव द्वितीय और अजय कुमार तृतीय रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में जयराम पाल प्रथम, दिनेश पाल द्वितीय, समरजीत यादव तृतीय रहे। क्रिकेट कें शिक्षक एकादश ने अनुदेशक एकादश को हराया। इसी तरह सुरियावां के मेढ़ी मैदान पर मेजर ध्यान चंद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मथुरा प्रसाद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद तीन बार ओलंपिक में टीम इंडिया को जीत दिलाई। तेजधर ब्रह्मबाबा खेल समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल दिवस मनाना अति आवश्यक है। मौके पर दिनेश यादव, सुजीत शर्मा, अमर सिंह, सभाजीत बिंद आदि रहे।