महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव में रविवार को एक विवाहिता ने अबूझ हाल में घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे इलाके में खलबली मच गई। भक्तापुर निवासी घनश्याम दूबे ने अपनीबेटी मधु देवी (25) का एक साल पूर्व शादी किया था। वह इन दिनों मायके में ही रहती थी। प्रतिदिन की तरह वह दोपहर में अपने कमरे में सोने गई। दोपहर तीन बजे तक जब वह बाहर नहीं निकली तो घर वाले कमरे में गए। वहां पहुंचते ही लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। उसका शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोटस्टमार्टम के लिए भेजी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।सीओ औराई रामकरन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।