फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढों की पिटाई से छात्रों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनापुर मोड़ के पास सप्ताह भर पूर्व मनबढ़ों की पिटाई से सहमे चार छात्रां ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। पुलिस भी इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है। 27 जुलाई को सुजातपुर निवासी छात्र आयुष पांडेय, नितिन तिवारी और कौलापुर निवासी रतन शुक्ला, किशन शुक्ला चकपरौना स्थित एक कोचिंग पर पढ़ने आए थे। आरोप है कि उसी दौरान मदनपुर के कुछ मनबढ़ बैठने के विवाद में बाहरी व्यक्तियों को बुलाकर चोरों की पिटाई कर दी। सीएचसी गोपीगंज में पुलिस ने मुआयना किया। अभिभावकों की ओर से शिकायत की गई लेकिन अब तक न तो केस दर्ज हुआ और न ही मनबढ़ों पर कार्रवाई की गई। पिटाई से सहमे चारों छात्र कोचिंग जाने से कतरा रहे हैं। उन्हें भय है कि कहीं कोचिंग जाने पर उनकी दुबारा पिटाई न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें