फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। क्षेत्र के एक गांव के पांच वर्षीय मासूम के साथ उसके 15 वर्षीय चचेरे भाई द्वारा कुकर्म करने का मामला शनिवार की रात बड़ागांव थाने पहुंचा। पीड़ित के पिता की तहरीर पर बड़ागांव थाने में किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित मासूम के पिता के अनुसार नौ जुलाई की शाम उनके बेटे को उनका भतीजा गांव के बाहर एक झाड़ी में ले जाकर कुकर्म किया। वारदात के कारण मासूम की हालत खराब हो गई थी लेकिन मामला परिवार का होने के कारण लोकलाज के भय से सभी चुप रहे। शनिवार को मासूम के साथ चचेरे भाई ने दोबारा कुकर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया। मासूम का शोर सुनकर परिजन भाग कर मौके पर आए तो आरोपी किशोर मौके से भाग निकला। इस संबंध में बड़ागांव इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें