फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से जंघई के बीच दर्जन भर स्थानों पर बनेंगे आरयूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। सीसीआरएस शैलेश पाठक ने गुरुवार की दोपहर सेवापुरी से परसीपुर तक के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का पूजन अर्चन कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोहरीकरण रेल पथ को देखा। इस दौरान कई जगह कमी नजर आने पर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। शैलेश पाठक ने बताया कि वाराणसी से लेकर जंघई के बीच दर्जन भर रेलवे क्रासिंगों पर रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाएंगे। रेल अधिकारी शैलेश पाठक ने स्पेशल रेल कोच में बैठकर ट्रैक पर स्पीड को भी परखा। रेल अधिकारियों ने सेवापुरी रेलवे स्टेशन से सात ट्रालियों पर बैठकर इंजीनियरिंग, के साथ सिग्नल प्वॉइंट का भी निरीक्षण किया। इसके बाद रेल अफसर कपसेठी से परसीपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गए। इसके पूर्व रेलवे ट्रैक प्वाइंट में गड़बड़ी मिलने पर कई अधिकारियों की उन्होंने क्लास ली। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा। इस मौके पर ओसी जगदीश राय, चीफ इंजीनियर आरसी गुप्ता, डिप्टी चीफ इंजीनियर गौरव वर्मा, डीआरएम सतीश चंद्रा, सीईई पंकज शर्मा, चीफ ब्रिज इंजीनियर वीपी सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें