फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगाने पर किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नाबालिग किशोरी भगाने का मामला दर्ज किया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में बलिया के उभाव के भैरोपुर खुर्मा निवासी अजित यादव के विरुद्ध तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री बचपन से घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी चौकी के एक गांव में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ती थी। 18 मार्च की सुबह वह घर से गायब हो गयी, जहां वो 30मार्च को अचानक घर वापस लौट आई। परिजनों ने जब उसके गायब होने की वजह पूछी तो उसने अजित यादव पुत्र बैजनाथ द्ववारा बहलाफुसला कर भगाने और वापस घर छोड़ने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें