ज्ञानपुर। जिला योजना समिति के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों का शनिवार को स्वागत किया गया। सामान्य महिला सीट से नगर पालिका गोपीगंज से संगीता देवी, पिछड़ा वर्ग से नगर पंचायत ज्ञानपुर के आशीष रावत और भदोही नगर पालिका से एससी सीट पर हेमंत कुमार निर्वाचित हुए। नामांकन के बाद शनिवार को नाम वापसी की तिथि तय थी। तीनों सीटों पर सिर्फ एक प्रत्याशी का नामांकन होने से सभी निर्विरोध हो गए। सदस्यों का माला फूल पहनाकर स्वागत किया गया। निर्वाचित सदस्यों को 28 मार्च को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन भदोही अशोक जायसवाल, ज्ञानपुर हीरालाल मौर्य, सभासद मनोज गुप्ता, विजय बिंद, शिवशंकर, अनूप जायसवाल, छोटेलाल सोनकर आदि मौजूद रहे।