फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बढ़ते तापमान पर लगा ब्रेक, फिर लौटी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया है। अब तापमान गिरने लगा है। इसके चलते जहां गरमी का अहसास हो रहा था वहां सुबह शाम की ठंड लगने लगी है। कई लोगों ने अपने गरम कपड़े आलमारी में रख दिए थे। जिसे फिर से निकालने की नौबत आ गई है। मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विज्ञानी बीारडी गुप्ता के अनुसार इस सप्ताह 29 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया था। फरवरी में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होता है। इस प्रकार का मौसम दो तीन दिनों तक रहेगा। जब तक कोई दूसरा विक्षोभ नहीं आएगा तब तक दो तीन दिनों तक इसी प्रकार का मौसम रहेगा। मौसम के उतार चढ़ाव में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें