थाना क्षेत्र के वीरपुर स्थित पंप कैनाल के पास शनिवार की देर रात पशु तस्करों द्वारा बिहार ले जाए जा रहे 20 पशुओं सहित एक तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। बरामद पशुओं में 12 सांड़, 6 बछड़े और 2 गाय शामिल हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से तस्करों की एक बाइक भी बरामद की। पकड़े गए पशु तस्कर ने अपना नाम कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सलामतपुर निवासी एकराम बताया है। पुलिस ने उसके अन्य साथियों को चिन्हित कर तलाश शुुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।