फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी छात्र भरत लाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम के प्रवेश द्वार के सामने एमए के छात्र भरत लाल बेनवंशी की हत्या प्रेम प्रसंग के चक्कर में हुई थी। मामले के नामजद आरोपी भदोही जिले के सुरियांवा क्षेत्र के घोरहा निवासी अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को यह खुलासा किया। अजय को जेल भेज दिया गया है। बीते 19 अगस्त की रात सिगरा स्टेडियम के प्रवेश द्वार के सामने जंसा थाना के देईपुर बड़ौरा निवासी एमए प्रथम वर्ष के छात्र भरत लाल बेनवंशी की चाकू से गोदकर और ईंट-पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। पिता मिठाई लाल के अनुसार भरत 18 अगस्त को घर से निकला था और बताया था कि उसने अजय ने बुलाया है। सिगरा थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि अजय से पूछताछ में सामने आया कि उसके गांव में भरत लाल की बहन ब्याही है। वहीं की एक लड़की से भरत प्रेम करता था। उसी लड़की से अजय का भाई रोहित भी प्रेम करता था। रोहित ने अजय को जब अपनी प्रेमिका और भरत लाल की बढ़ती नजदीकी बताई तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इस मामले में भरत को धमकाने के लिए अजय एक बार उसके घर भी गया था। इसके बाद भी भरत नहीं माना तो अजय ने साजिश रच कर उसे बुलाया और हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें