शाहगंज। जाति धर्म और देश की सीमाओं से परे होकर वैश्विक स्तर पर सुख शांति और समृद्धि के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी अपनी प्राचीनतम विरासत योग एक वरदान बन सकता है। जिसके क्त्रिस्यात्मक और सैद्धांतिक पक्षों के नियमित और निरन्तर अभ्यासों से चित्त के साथ चेतना को भी उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति की ओर से बालिका इंटर कालेज शाहगंज में आयोजित 11 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कही। बीस प्रमुख आसनों सहित कपाल भाति,नाड़ीशोधन, शीतली और अनुलोम-विलोम प्राणायामों, ध्यान, योगिक-जागिंग और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी आर्य, किरन यादव, मनोज, विरेंद्र, शिवकुमार, संतोष अग्रहरि, अनिल मोदनवाल, श्रीश मोदनवाल, प्रदीप जायसवाल, उग्रसेन गुप्त, देवी प्रसाद जायसवाल, अजेन्द्र अग्रहरी, देवेश जायसवाल, प्रतिमा, प्रतिभा, श्वाती, ज्योति, खूशबू आदि उपस्थित रहीं।