दशा सुमेध घाट पर 1100 दीप से मनाया गया विजय दिवस| संवाद
दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती राष्ट्र के नाम समर्पित रही। विजय दिवस की संध्या पर गंगा के तट पर दीप जलाकर मां गंगा की भव्य आरती उतारी गई। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि 1100 दीपों से विजय दिवस लिखकर मां गंगा की आरती उतारी गई।