फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 110 कलाकारों ने काशी की विरासत पर को चित्रों में संजोया

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरी नाटक मंडली न्यास और अभ्युदय संस्था की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला मुखड़ा-3 शीर्षक का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन कलाकारों ने कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सुनील कुमार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यशाला में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए कुल 110 कलाकारों ने हिस्सा लिया। उन्होंने काशी की समृद्ध सांस्कृतिक, साहित्यिक, संगीत और नाट्य परंपरा से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को चित्रकला से पुनः स्मरण कराया। सांस्कृतिक विरासत को चित्रों के जरिये संरक्षित करने का एक प्रयास है। स्वागत डॉ. शारदा सिंह, धन्यवाद ज्ञापन निहारिका सिंह और मंच संचालन डॉ. सुजीत कुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें