फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11 व्यापारी बताएंगे जाम लगने के कारण, देंगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक की। पुलिस आयुक्त ने जिला स्तर पर 11 व्यापारियों को ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के गठन में शामिल करने को कहा। ये कमेटी यातायात से जुड़ी समस्याओं पर पुलिस आयुक्त से चर्चा करेगी और फीडबैक देगी। जाम प्रभावित थाना क्षेत्रों में पांच-पांच व्यापारियों की स्थानीय कमेटियां होंगी। पुलिस आयुक्त ने व्यापारियों को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग कॉल, फर्जी ऑनलाइन ऑर्डर, जॉब ऑफर, निवेश और लॉटरी से जुड़े साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क किया। सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, संदिग्ध लिंक, कॉल से बचने और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन या थाने में शिकायत दर्ज करने को कहा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसी कैमरे लगवाने, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, कर्मचारियों का सत्यापन, स्वर्ण-आभूषण की खरीद में सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में व्यापारियों ने भी समस्याओं को रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें