फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11 क्विंटल चायपत्ती व सरसों तेल सीज, 1.25 क्विंटल छेना व खोवा कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग की ओर से मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए 14 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और पांच स्थानों पर छापा मारा गया। 11 क्विंटल चायपत्ती, सरसों व मूंगफली तेल को सीज किया गया। इनकी कीमत 2,41,364 रुपये है। 34700 रुपये के 1.25 क्विंटल छेना और खोवा नष्ट कराया। खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय/अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा के निर्देशन में टीम ने मच्छोदरी, मोहनसराय, दीपापुर, कछवा रोड, राजातालाब, बैरवा में कार्रवाई की। हरहुआ चौराहा के पास बस से मिले खराब खोवे को नष्ट गया। टीम ने मच्छोदरी में 76480 रुपये मूल्य के 478 किग्रा सरसों तेल, मढौली में 1,20,000 की चायपत्ती सीज की। दीपापुर में 90 किग्रा छेना गड़बड़ मिलने पर नष्ट कराए। हरहुआ आयल मिल से सरसों, मूंगफली तेल जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें