फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11 सदस्यीय प्रादेशिक जिमनास्टिक टीम गोरखपुर रवाना

विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में मंडलीय एथलेटिक्स का ट्रायल देने आए खिलाड़ी। अमर उजाला - फोटो : credit
विज्ञापन
खेल विभाग और जूडो संघ के समन्वय से प्रादेशिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता 11 से 13 मार्च तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों का दल मंगलवार शाम गोरखपुर रवाना हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी के 11 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कोच अतुल शाही ने बताया कि जिमनास्टिक खिलाड़ियों का चयन ट्रायल सोमवार शाम सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर कुल 11 खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके बालिका वर्ग में पांच और बालक वर्ग में छह खिलाड़ी शामिल हैं। आरएसओ विमला सिंह, कनाई चंत तालापात्रा, अखिलश रावत ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें