फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के 11 कर्मचारी बने कनिष्ठ सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 11 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रमोशन की परीक्षा पास कर ली। तृतीय श्रेणी में प्रमोशन के बाद अब यह कर्मचारी कनिष्ठ सहायक बनाए गए हैं। विवि की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। विवि में कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से प्रमोशन कराए जाने की मांग की जा रही थी। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि विवि की ओर से प्रमोशन के लिए कराई गई परीक्षा में कुल 32 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भाग लिया। इनमें से 11 कर्मचारियों को उत्तीर्ण घोषित कर कनिष्ठ सहायक पद पर प्रोन्नत किया गया है। प्रमोशन पाने वालों में अमित कुमार सिंह, बबीता कनौजिया, मनबोध राम, अमन कुमार रावत, अजय कुमार दूबे, अजय कुमार शुक्ल, काशीनाथ यादव, आराधना मिश्रा, राजेश कुमार उपाध्याय, प्रदीप कुमार और आरती देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें