फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे के बाद भी जमीन पर कब्जे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर तहसील के बरवां गांव निवासी अमित प्रसाद ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम को देकर जमीन पर स्थगन आदेश के बावजूद नेता प्रतिपक्ष के परिवार के सदस्य गोसाईगंज निवासी लालबचन चौधरी पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसडीएम ने एसएचओ सिकंदरपुर को प्रकरण की जांच व अभिलेखों का परीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का कहना है कि शिकायतकर्ता के एक भाई ने सालों पहले उनके भाई लालबचन को जमीन लिख दी थी और उस जमीन पर दशकों से उनका कब्जा भी है। इस तरह का शिकायती पत्र केवल उन्हें बदनाम करने की एक साजिश है। वह और उनका परिवार किसी तरह के विवाद से कोसों दूर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें