सोनांचल कप: ओबरा ने वाराणसी को हराया
ओबरा (सोनभद्र)। आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे सोनांचल कप में मंगलवार को कालीचरण एकेडमी वाराणसी और नाइन स्टार ओबरा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। कालीचरण बनारस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए। सिद्धार्थ 32 और प्रद्युम्न ने 23 रनों का योगदान दिया। जवाब में ओबरा की टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बुुधवार का मुकाबला दानापुर रेलवे बिहार बनाम मुगलसराय होगा।