वाराणसी/आगरा। उत्तर प्रदेश में ताजमहल के बाद विदेशियों को काशी के घाट ही सबसे अधिक पसंद आते हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 2017 में प्रदेश में आए पर्यटकों की सूची जारी की है, जिसमें विदेशी पर्यटकों की सबसे ज्यादा संख्या आगरा में और भारतीय पर्यटकों की सबसे ज्यादा तादात प्रयागराज में दर्ज की गई है। विदेशी सैलानियों की श्रेणी में वाराणसी दूसरे नंबर पर तथा भारतीय पर्यटकों के लुभाने के मामले में पांचवें स्थान पर है। विदेशी पर्यटकों को जिला मुख्यालय के अलावा अन्य स्थलों में सारनाथ पसंद है। 2017 में जितने विदेशी सैलानी आगरा आए, उससे आधे ही बाकी उत्तर प्रदेश के स्थलों पर पहुंचे।
इन शहरों में विदेशी सैलानी ज्यादा
शहर विदेशी पर्यटक
आगरा 16,14,588
वाराणसी 3,34,708
झांसी 1,40,959
श्रावस्ती 1,37,184
प्रयागराज 1,09,675
कुशीनगर 76,221
लखनऊ 61,253
गोरखपुर 36,249
मथुरा 26,605
कानपुर 21,062
इन शहरों में देसी सैलानी ज्यादा
शहर भारतीय पर्यटक
प्रयागराज 4,17,64,987
आगरा 86,54,418
मथुरा 72,26,700
चित्रकूट 66,87,393
वाराणसी 89,47,355
लखनऊ 49,99,940
झांसी 47,01,629
बरेली 31,44,221