फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण एवं उसका संरक्षण पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से रविवार को शास्त्री घाट स्थित अंबेडकर स्मारक पर धम्म संदेश यात्रा और संविधान दिवस पर डा. अंबेडकर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा पी भोसले ने बाबा साहब की अंतिम धम्म संदेश यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ऊंच-नीच, जात-पात की भावनाएं नहीं होने के कारण बौद्ध धर्म उचित है। राष्ट्रीय महासचिव लोकतंत्र का मतलब सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व है। अरुण कुमार प्रेमी ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण केवल कर्मचारियों से नहीं, बल्कि समाज के लोगों के सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व से जुड़ा है। वक्ताओं में मेधांकर, नीलम, डा. जीएम निगम ने बाबा साहब के प्रयासों पर विचार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. सरोज रानी, डॉ. राहुल राज, डॉ. कमलबशी, डॉ. रेखा गौतम, आरके बौद्ध, दीनानाथ बौद्ध, हीरालाल बौद्ध, कालीचरण समेत अन्य लोगों ने भी विचार रखे। महेंद्र कुमार, छोटू कुमार, रवि कुमार, जयप्रकाश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। इससे पहले शहर में यात्रा निकालकर बाबा साहब को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें