वाराणसी। जल्द ही काशी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। निजी कंपनियों की मदद से इसका संचालन किया जाएगा। निजी कंपनियां इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएंगी और रोडवेज प्रशासन बस अड्डा के साथ चालक, परिचालक भी। सोमवार को लखनऊ में हुए नगरीय निदेशालय की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही बनारस में बस अड्डे के लिए नया आधारभूत ढांचे को लेकर मंथन हुआ। इसकी प्रगति की रिपोर्ट पेश की गई। बैठक में शामिल सेवा प्रबंधक केपी सिंह ने बताया कि निजी कंपनियों की मदद से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।