घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में किराए की मकान में रह रहे एक निजी क्षेत्र के अध्यापिका ने बुधवार को घर मे चोरी को लेकर एक युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया कि मकान में किराए से रहने वाले खुर्शीद ने मंगलवार की रात्रि में घर में घुस कर दस हजार नकदी और एक घड़ी चोरी कर ले गया। इस सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है ।