वाराणसी। सपा ने शुक्रवार की देर रात रामनगर पालिका और गंगापुर नगर पंचायत एवं सदस्यों के टिकट घोषित कर दिए। रामनगर पालिका से आलोेक कुमार गुप्ता और गंगापुर नगर पंचायत से विजय बहादुर यादव को अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। विजय को दोबारा मौका दिया गया है। आलोक कुमार भी पिछले साल चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें पार्टी का सिंबल नहीं मिला था। वह कम अंतर से चुनाव हारे थे। पार्टी ने उन्हें अब सिंबल देकर उम्मीदवार बनाया है। वहीं निवर्तमान सदस्यों को भी दोबारा मौका दिया गया है। जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव की ओर से सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को नगर निगम के पार्षद प्रत्याशी और मेयर के उम्मीदवार की घोषणा होने की उम्मीद है।