फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी घाट पर साड़ ने मचाया तांडव, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्सी घाट पर छठपूजा के दौरान एक साड़ ने तांडव मचाया, इससे वहां भगदड़ मच गई। साड़ ने इस कदर आतंक मचाया कि उसने एक महिला को अपनी सींग में फंसाकर पटक दिया। पीड़ित महिला अंजू के मुताबिक ये तो छठ मईया की महिमा थी कि आज जान बच गई। इस घटना से अंजू के कमर, पैर और हाथ में चोट आई है। वहां मौजूद नंदिनी, कुंती देवी ने बताया कि सब लोग पूजा करने में व्यस्त थे कि इसी बीच साड़ आकर घुस गया। मौके पर मौजूद मनोज ने बताया कि छठ पर भीड़ इतनी थी लेकिन पुलिस, नगर निगम की इससे बड़ी लापरवाही और क्या होगी कि साड़ लोगों के बीच आ गया। करीब पंद्रह मिनट तक वह तांडव मचाता रहा लेकिन कोई पुलिस कर्मी नहीं नजर आया। उधर, आदमपुर थाने के सामने साड़ के हमले से हनुमान फाटक निवासी सतीश जायसवाल और संतोष शर्मा घायल हो गए। दोनों को आननफानन में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां सतीश की हालत गंभीर बताई गई है। बताया जाता है कि दोनों गाय घाट से छठ पूजा से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें