वाराणसी। प्रदेश स्तरीय महिला हाकी प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी के तत्वावधान में कराया जा रहा है। ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी में आयोजित यहा प्रतियोगिता 24 से 26 अक्तूबर तक होगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए वाराणसी मंडल की खिलाड़ियाें के लिए चयन ट्रायल किया गया। महिला टीम में पूजा सिंह, कंचनलता पाल, जागृति सिंह, राजनंदनी, अलका राय, श्वेता सिंह, अन्नया वर्मा, प्रगति खरवार, छवि सिंह, जया शुक्ला, रेनू भारद्वाज, नंदनी निषाद, अर्चना सोनकर, काशमीन फातमा, गीता यादव और अरशी परवीन हैं। वाराणसी मंडल की टीम प्रशिक्षक बीपीएस पाल की देखरेख में हिस्सा लेगी।