फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडदान करने आया युवक गंगा में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के भैंसासुर घाट पर रविवार की सुबह करीब छह बजे नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक की मौत हो गई। ककराली (हरदोई) निवासी ठाकुर प्रसाद (29) परिवार के साथ छह सितंबर को अयोध्या ये इलाहाबाद पहुंचे थे। वहां से पिंडदान करने के बाद वह वाराणसी आए थे। रविवार की सुबह भैंसासुर घाट पर पिंडदान करने के बाद गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। परिवारवालों ने शोर मचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घाट पर मौजूद गोताखोर गजानंद और महेंद्र साहनी ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें