ज्ञानपुर। अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाई जा रही यूपी 100 का ब्यौरा जिले की पुलिस के पास नहीं है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में कार्यालय की ओर से यह बताया गया कि यूपी 100 का सबकुछ लखनऊ से ही तय होता है। आरटीआई कार्यकर्ता विभूति नारायण दूबे ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत 10 जनवरी 2017 को एसपी कार्यालय को आवेदन देकर सूचना मांगी थी कि जिले में आए वाहनों ने अब तक कितना भ्रमण किया, शिकायत पर कार्रवाई, कुल ईंधन खर्च का ब्यौरा मांगा। एसपी कार्यालय से 10 जून को यह जानकारी दी गई कि यूपी 100 का कंट्रोल रूम लखनऊ में है, जिससे कोई भी जानकारी देने में कार्यालय असमर्थ है। सूचना न मिलने पर आरटीआई कार्यकर्ता ने आयोग में द्वितीय अपील दाखिल किया।