खुटहन। क्षेत्र के राउतपुर गांव पहुंचे सांसद केपी सिंह और विधयक रमेश मिश्रा को जब पता चला कि कौशल पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता ब्रेन ल्यूको डिस्ट्रोफी चेंजेज नामक गम्भीर बीमारी से ग्रसित है और उसके परिवार की माली हालत दयनीय है। जिससे बच्चे का इलाज नही हो पा रहा है। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने बीमार बच्चे को देखा और शासन की तरफ से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा गरीब मां बाप को दिलाया। सांसद केपी सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एम्स दिल्ली में इलाज कराया जाएगा। सम्पूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ितों से मिले। गांव के लोगों ने बताया कि इस तरह की बीमारी से कई बच्चे गांव में पीड़ित है। तीन बच्चों अंतिमा पुत्री पन्ना लाल यादव, मंगल पुत्र अजय हलवाई और अंश पुत्र नीरज गुप्ता को जब सामने प्रस्तुत किया तो सांसद महोदय ने सीएमओ को फ ोन पर मामले की जानकारी दी। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम भेजकर पानी व मिट्टी की जांच कराने की बात कही।