फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्पतालों में पहुंचे 1000 वीटीएम, कोविड जांच की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए जरूरी वीटीएम (वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम) स्वास्थ्य विभाग को मिल गया है। फिलहाल 1000 वीटीएम दिल्ली से आए हैं। इससे सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच की राह आसान हो जाएगी। पिछले सप्ताह शास्त्री अस्पताल रामनगर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल में जांच शुरू करवाई गई। पिछले सप्ताह विभाग के पास कोरोना जांच के लिए जरूरी वीटीएम नहीं था तो आईएमएस बीएचयू से 200 वीटीएम लेकर जैसे-तैसे जांच शुरू करवा दी गई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से वीटीएम भिजवा दिया गया है। ओपीडी और सर्जरी के लिए आने वाले मरीजों को अगर डाॅक्टर कोविड जांच लिखते हैं तो किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि जिन जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, वहां के सीएमएस, एसआईसी सहित अन्य अधिकारियों के सहयोग से कर्मचारियों को प्लांट संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे केवल कोविड ही नहीं बल्कि सामान्य दिनों में भी जरूरत पड़ने पर सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें