राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के नेशनल मिशन ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी के तहत रबी सीजन में मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान का प्रथम चरण शुरू हो गया है। जिले में 48 गांवों से 4800 मिट्टी के नमूने लेकर जांच की जाएगी। संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने काशी विद्यापीठ ब्लाॅक के चयनित ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर के किसान प्यारेलाल के खेतों से मृदा नमूना संग्रहीत कर इस अभियान की शुरुआत हुई। सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण/कल्चर) राजेश कुमार राय ने बताया कि मृदा के नमूने ऑनलाइन/जीओ टैग विधि से चयनित ग्राम पंचायतों में लिए जाएंगे। हर गांव से मिट्टी के 100 नमूने लेकर जांच की जाएगी। इस मौके पर अजय, उदय राज, तरुण गोपाल, गोविंद सिंह, राम नरेश, बसंतलाल, सुखराम, शोभनाथ आदि रहे।